इस जेल में हर कैदी पर खर्च होते हैं सालाना करीब 93 करोड़ रुपये, मिलती हैं होटल जैसी सुविधाएं

By: Ankur Wed, 19 Aug 2020 5:55:08

इस जेल में हर कैदी पर खर्च होते हैं सालाना करीब 93 करोड़ रुपये, मिलती हैं होटल जैसी सुविधाएं

जब भी कभी जेल की बात आती हैं तो मन में कई विचार आते हैं जहां कैदियों को रहने के साथ ही खाने की समस्याओं का भी सामना करना पड़ता हैं। दुनिया में कई जेल तो ऐसी हैं जहां कैदियोंकी संख्या इतनी हैं कि सोने की भी जगह नहीं हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक आलिशान जेल के बारे में बताने जा रहे हैं जहां कैदियों को होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं और हर कैदी पर सालाना करीब 93 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। हम बात कर रहे हैं क्यूबा में स्थित 'ग्वांतानमो बे' जेल के बारे में। इस जेल को दुनिया की सबसे महंगी जेल के तौर पर जाना जाता है।

इस जेल का ये नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि यह ग्वांतानमो खाड़ी के तट पर स्थित है। अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इस जेल में फिलहाल 40 कैदी हैं और हर कैदी पर सालाना करीब 93 करोड़ रुपये खर्च होते हैं।

weird news,weird prison,most expensive prison in world,guantanamo bay detention camp,cuba ,अनोखी खबर, अनोखी जेल, दुनिया की आलिशान जेल, ग्वांतानमो खाड़ी, क्यूबा

ग्वांतानमो बे जेल में करीब 1800 सैनिक तैनात हैं। यहां सिर्फ एक कैदी पर करीब 45 सैनिकों की नियुक्ति है। जेल की सुरक्षा में तैनात सैनिकों पर हर साल करीब 3900 करोड़ रुपये खर्च होते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर इस जेल में कैदियों को इतनी सुरक्षा क्यों दी जाती है? तो आपको बता दें कि यहां कई ऐसे अपराधियों को रखा गया है, जो बेहद ही खतरनाक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 9/11 हमले का मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद भी इसी जेल में बंद है।

ग्वांतानमो बे जेल में तीन इमारतें, दो खुफिया मुख्यालय और तीन अस्पताल हैं। इसके साथ वकीलों के लिए भी अलग-अलग कंपाउंड बनाए गए हैं, जहां कैदी उनसे बात कर सकते हैं। इस जेल के स्टाफ और कैदियों को होटल जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कैदियों के लिए इस जेल में चर्च, जिम, प्ले स्टेशन और सिनेमा हॉल की व्यवस्था की गई है।

पहले ग्वांतानमो बे में अमेरिका का नेवी बेस था, लेकिन बाद में इसे डिटेंशन सेंटर (हिरासत केंद्र) बना दिया गया। अमेरिका के राष्ट्रपति रहे जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने यहां एक कंपाउंड बनवाया, जहां आतंकियों को रखा जाता था। इसे कैंप को एक्स-रे नाम दिया गया था।

ये भी पढ़े :

# डायनासोर का भी शिकार कर देते थे ये खतरनाक मगरमच्छ, लंबाई 33 फीट

# उत्तर कोरिया में तानाशाही फरमान, नहीं रख सकेंगे पालतू कुत्ते

# जूम पर मीटिंग छोड़ संबंध बनाने लगा कपल, कैमरे में हुआ कैद

# मात्र 10 रुपये में यहां मिलती हैं किराए पर गर्लफ्रेंड, माननी पड़ती है ये शर्तें

# इस 'गोल्ड मास्क' की कीमत जान ही उड़ जाएंगे आपके होश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com